फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : ओला कैब चालक ने बेल्जियम की युवती से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

Sun, 08 May 2016 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली में एक बार फिर ओला कैब में बेल्जियम की एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवती का आरोप है कि कैब चालक ने सीआर पार्क इलाके में उससे छेड़छाड़ की और कैब को गलत रूट पर ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि उसने ऐप के जरिए गुड़गांव से सीआर पार्क के लिए कैब बुक की थी। रास्ते में ड्राइवर ने उसे किस किया और छेड़छाड़ की। कार से उतरने के बाद रात दस बजे करीब उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलने पर जिले के आला अधिकारी थाने पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। इस बीच ओला कंपनी ने कहा है कि छेड़छाड़ की घटना की जानकारी मिलने के बाद ड्राइवर को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार सुबह ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया  गया। आरोपी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मालूम हो कि इससे पहले भी कैब ड्राइवरों पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी वारदात में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। कई मामलों में ड्राइवर की गिरफ्तारी भी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें