फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को ठगने आए व्यक्ति को ग्रामीणों ने दबोचा 

Sun, 08 May 2016 04:36 PM IST
palwal
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गांव खिरबी के ग्रामीणों ने गरीब परिवार की महिलाओं से रुपये ऐंठने आए व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव खिरबी में शुक्रवार को एक व्यक्ति आया और उसने महिलाओं से कहा कि वह बंधन बैंक का कर्मचारी है। उनका बैंक गरीब परिवार की महिलाओं को 35 हजार रुपये लोन देता है। उसने महिलाओं को बताया कि बैंक से लोन लेने के लिए प्रत्येक सदस्य को कुछ राशि जमा करनी होगी। महिलाओं ने जब उसका आइडी मांगा तो उसने घर पर भूल जाने की बात कहीं और शनिवार को महिलाओं से सभी कागजात व रुपये लाने के लिए कहा। 


महिलाओं ने यह बातें अपने परिजनों को बताईं। शनिवार को उक्त व्यक्ति महिलाओं के पास पहुंचा तो ग्रामीणों ने उससे बैंक कर्मचारी होने का प्रमाण मांगा जिसे वह नहीं दिखा पाया। इस पर ग्रामीणों को शक हो गया। ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को मौके पर ही बंधक बनाने के बाद  सूचना होडल थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी नाम गांव सकुरपूर बल्लभगढ़ निवासी दीपक बताया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राशिद खान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है जल्दी पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।  
विज्ञापन

    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें