फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यातक की ईमेल आईडी हैक कर अमेरिका के बायर से ठगी

Wed, 30 Dec 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर लुटेरों ने महानगर के निर्यातक मो. साजिद की ईमेल आईडी हैक कर ली। उन्होने अमेरिका के बायर को मैसेज भेजकर दूसरे अकाउंट में पेमेंट की रकम मंगवाई।
विज्ञापन


मैसेज मिलने के बाद बायर ने साइबर लुटेरों द्वारा बताए गए नए अकाउंट पर 10844 डॉलर (लगभग सात लाख रुपये) ट्रांसफर कर दिए। बायर ने फोन पर मो. साजिद को रकम ट्रांसफर करने की जानकारी दी, तब ठगी होने पता चला।

निर्यातक ने कटघर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। जांच पड़ताल में पता चला कि गाजियाबाद में लोनी रोड इलायचीपुर स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में लियाकत कलवा के अकाउंट में ये रकम भेजी गई है।
विज्ञापन


कटघर पुलिस जांच करने के लिए गाजियाबाद पहुंची है। लोनी के ट्रॉनिका सिटी एसओ शीलेश यादव ने बताया कि कटघर पुलिस मंगलवार दोपहर बैंक अकाउंट को सीज कराने और छानबीन करने आई थी।

कटघर थानाक्षेत्र के लाजपत नगर निवासी मो. साजिद की लाजपतनगर में ही एक्सपोर्ट फर्म है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अमेरिका माल भिजवाया था, जिसकी पेमेंट आनी थी।
विज्ञापन


रविवार को बायर ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके नये अकाउंट में सात लाख रुपये भिजवा दिए हैं, जबकि मो. साजिद ने ऐसा कोई मैसेज नहीं किया था कि उन्हें नये अकाउंट में पेमेंट चाहिए।

जांच में पता चला कि साइबर लुटेरों ने उनकी ईमेल आईडी हैक कर ली थी और बायर को जानकारी दी गई थी कि अपना अकाउंट बंद हो गया है। नए अकाउंट में रकम चाहिए।

इसके बाद बायर ने रकम भेज दी थी। सीओ कटघर यशवीर सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस टीम जांच के लिए गाजियाबाद भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें