फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधनू में सर्राफ से छह लाख के जेवर और नगदी लूटी

Wed, 30 Dec 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधनू के मझावन में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा अड़ाकर नौबस्ता निवासी सर्राफ धर्मेंद्र सोनी से छह लाख 30 हजार रुपये के जेवर, नगदी लूट ली और उनकी बाइक की चाबी ले कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि संदेह के आधार पर एक युवक को उठाया गया और पूछताछ भी जारी है। जानकारी के मुताबिक सर्राफ व्यवसायी धर्मेंद्र अपनी मझावन स्थित दुकान बंद करके देर शाम बेटे शैलेंद्र के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक बाजपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से दो बाइक से आए चार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल पर टक्कर मारकर गिराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद बदमाशों ने चलती बाइक से ही धर्मेंद्र की बाइक की चाबी निकाल ली, जिससे धर्मेंद्र की बाइक खड़ी हो गई, फिर बदमाशों ने धर्मेंद्र को तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी। साथ ही उनके हाथ से सोने-चांदी से भरा बैग छीन लिया और रमईपुर की ओर भाग निकले। धर्मेंद्र को रोड पर चिल्लाते देख वहां भीड़ लग गई, तब सर्राफ ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को सर्राफ ने बताया कि बैग में तकरीबन तीन लाख रुपये का सोना और तीन लाख रुपये की चांदी थी। 30 हजार रुपये नगद थे। पुलिस ने तुरंत ही वाहन चेकिंग कराकर बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास भी शुरू किया। मौके पर मौजूद एसएसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। हाजीपुर निवासी छोटे नाम के युवक को पुलिस लेकर आई है, पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें