फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के रणहौला में शनिवार रात शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने पर आरोपी ने पिता पर भी चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी पत्नी और तीन बच्चों के साथ फरार हो गया। रणहौला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश में दो टीमें बरेली भेजी हैं।

पुलिस के अनुसार, बदायूं में मई मोहम्मद गांव निवासी नन्हे (65) दो बेटों बृजलाल (35) और मोरपाल (30) के परिवारों के साथ न्यू सैनिक विहार में रहता है।

नन्हे ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह घर पहुंचा तो छत पर दोनों बेटों में कहासुनी हो रही थी। बृजलाल पत्नी के साथ मिलकर मोरपाल को पीट रहा था।
विज्ञापन

हत्या के बाद भागा ससुराल

नन्हे जब तक उनके पास पहुंच पाता नशे में धुत बृजपाल ने मोरपाल की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव में उसने नन्हे की अंगुली में भी चाकू मार दिया। पुलिस ने मोरपाल को डीडीयू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता था। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में हत्या की आशंका है।

पुलिस पिता से पूछताछ करके हत्या के कारणों का पता लगा रही है। बृजलाल की शादी बरेली के रसुला गांव में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराल भाग सकता है, इसलिए पुलिस टीमें बरेली रवाना की गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें