बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में डीयू की छात्रा ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के दबाव में आकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों से पूछताछ कर बवाना थाना पुलिस आत्महत्या के सही कारणों का पता लगा रही है।
पुलिस के मुताबिक प्राची (19) अपने परिवार के साथ ब्राहृमण गली, बवाना गांव में रहती थी। परिवार में पिता रामेश्वर और मां अनीता हैं। प्राची अपने परिवार की इकलौती संतान थी।
वह डीयू के अदिति कॉलेज में बीएसडब्ल्यू द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि उसकी मां घर में मिट्टी के बर्तन बनाती है।