फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के पैसे मांगे तो सेल्समैन को मारी गोली, ठेका लूटा

Mon, 11 Jan 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा के पास रविवार रात 10:30 बजे दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने शराब के पैसे मांगने पर न केवल शराब के ठेके पर लूटपाट की बल्कि विरोध पर सेल्समैन अर्जुन को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली उसके बाएं पैर के घुटने में लगी है। उसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

अर्जुन ने बताया कि तीनों बदमाश दो बाइक पर थे, दो ने हेलमेट पहने थे, जबकि एक ने चेहरा रुमाल से ढका था। उन्होंने मैकडोनाल्ड का हाफ मांगा। उसने हाफ दे दिया और पैसे मांगे। इस पर तीनों उसे धमकाने लगे।

उसने विरोध किया तो एक बदमाश ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगने पर वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद बदमाश ठेके से गल्ला भी लूटकर ले गए, जिसमें करीब 12 हजार रुपये थे।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और ठेके के इंचार्ज अरुण चौधरी मौके पर पहुंचे। अर्जुन को अस्पताल ले गए और उसका उपचार कराया।

अरुण ने बताया कि अर्जुन की हालत खतरे से बाहर है। चौकी इंचार्ज गोपीचंद ने बताया कि शराब के पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था, लूटपाट नहीं हुई और न ही गोली लगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें