फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से चचेरे भाई ने की दरिंदगी

Mon, 11 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 यमुनापार के करछना में पांच साल की मासूम से उसके ही चचेरे भाई ने दरिंदगी कर डाली। बच्ची रोते हुए जब मां के पास पहुंची तो नाबालिग चचेरे भाई की हैवानियत का पता चला। हल्ला मचा तो आरोपी फरार हो गया। रविवार सुबह बच्ची की हालत और बिगड़ गई। आननफानन में मां-बाप बेटी को लेकर थाने पहुंचे। करछना पुलिस रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिख लिया है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 
करछना में एक गांव के मजदूर की पांच साल की बेटी शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसका चचेरा भाई वहां पहुंचा। वह बच्ची को गन्ना देने का लालच देकर छत पर ले गया। छत पर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसके साथ रेप करने के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। घटना का पता चलने पर बच्ची को लेकर आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला।

 रविवार सुबह बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो उसे लेकर करछना थाने पहुंचे। करछना पुलिस ने तहरीर पर नाबालिग आरोपी पर मुकदमा लिखकर बच्ची को अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश में घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार था। पुलिस आरोपी के पिता को उठा लाई है। करछना एसओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें