फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मकान में चल रहा था सट्टा, 17 लोग गिरफ्तार, उत्तम नगर में इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर नाबालिग की हत्या

Tue, 28 Dec 2021 09:52 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपियों के पास से सट्टा में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री, कैश व अन्य सामान बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कब से मकान में सट्टा खेल रहे थे। वहीं एक अन्य घटना में उत्तम नगर इलाके में इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद में कुछ युवकों ने एक नाबालिग की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित एक मकान में सट्टा चल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मकान पर छापेमारी कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी सट्टे में हाथ आजमाकर अपनी किस्मत चमकाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 33 हजार रुपये व बाकी सामान बरामद किया है। सभी आरोपी नौकरी-पेशे से जुड़े हुए हैं। गोविंदपुरी थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि शनिवार को गोविंदपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि तुगलकाबाद के एक मकान में सट्टा खेला जा रहा है। सूचना के बाद फौरन एक टीम बनाकर वहां छापेमारी कर 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान हिमांशु बत्रा, भरत बत्रा, पंकज बत्रा, रोहित, मो. फारूक, इश्तियाक, इकरार, सिराज, फूलमोहम्मद, मुन्ना अंसारी, फिरोज अंसारी, गुलफाम, रवि, तुरुण, निसार, आजाद और सुखदेव के रूप में हुई है।

इंस्टाग्राम के पोस्ट को लेकर विवाद में नाबालिग पर हमला
वहीं, उत्तम नगर इलाके में इंस्टाग्राम के पोस्ट को लेकर विवाद में कुछ युवकों ने एक नाबालिग पर घातक हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त 16 वर्षीय शौकत के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों के साथ उत्तम नगर इलाके में रहता था। रविवार रात शौकत बाजार में अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसी युवक ने उसके सीने के पास सुआ जैसे हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह अचेत होकर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शौकत को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

शुरूआती जांच में पता चला कि शौकत ने अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट किया था। जिसको लेकर उसका कुछ लड़कों से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से उसपर हमला किया गया। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर आरोपियों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें