फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: युवती से दुष्कर्म करने वाले एक पाखंडी को पुलिस ने दबोचा, झाड़ फूंक से इलाज का करता था दावा

Mon, 14 Feb 2022 11:20 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी मूलत: मेरठ यूपी का रहने वाला है और मंगोलपुरी में झाड़ फूंक कर इलाज करने का दावा करता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगोलपुरी इलाके में झाड़ फूंक से बीमारी को दूर करने का दावा कर एक युवती से दुष्कर्म करने वाले पाखंडी बाबा को पुलिस ने सीमापुरी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इलाज करवाने आई एक युवती को कुछ सुंघाया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगोलपुरी निवासी यामिन(45) के रूप में हुई है। पालम इलाके में रहने वाली 20 साल की युवती काफी दिन से बीमार थी। किसी ने उसकी मां को बताया कि मंगोलपुरी में रहने वाला बाबा झाड़ फूंक के जरिए बीमारी को जड़ से खत्म कर देता है। युवती की मां बाबा के पास गई। बाबा ने बताया कि युवती को देखने के बाद ही उसका इलाज करेगा। 

एक दिन युवती की मां उसे लेकर बाबा के पास पहुंची। वहां से जाने के बाद 12 फरवरी को उसने अपनी मां से बताया कि आरोपी ने इलाज के बहाने उसके साथ यौन शोषण किया था। उसके बाद युवती की मां ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी घटना के बाद से मंगोलपुरी से फरार हो गया है। रविवार को तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी सीमापुरी इलाके में छुपा हुआ है। पुलिस की टीम ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें