फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को पैसे देने जा रही महिला से साढे़ सात लाख लूटे

Fri, 09 Jan 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत बेचने के बाद मिली रकम में से साढ़े सात लाख रुपये इकलौती बेटी को देने जा रही महिला से बाइक सवार चार बदमाशों ने साढे़ सात लाख रुपये लूट लिए। वारदात समयपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह हुई।
विज्ञापन


महिला भांजे के साथ बाइक पर जा रही थी। महिला की बेटी को प्लाट खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। मसूरी पुलिस जांच कर रही है।

ढबारसी निवासी रुकैइया अपना खेत बेचा था। खेत बेचकर मिली रक म में से रुकैइया ने कुछ तो जमीन खरीद कर ली, जबकि साढे़ सात लाख रुपये बेटी आबदा देने उसकी ससुराल खिचरा जा रही थी।

रुकैइया बाइक पर भांजे सगीर के साथ थी। समयपुर गांव के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने सामने से बाइक में टक्कर मारी। वे नीचे गिर गए। चारों ने सगीर को गनप्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन


रकम से भरा थैला मांगने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। साढे़ सात लाख रुपयों से भरा थैला लूट लिया और नूरपुर गांव की ओर भाग गए। सगीर मोबाइल घर पर ही भूल गया था।

वारदात के बाद वापस ढबारसी लौटकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एक घंटे के बाद पुलिस ढबारसी पहुंची। मसूरी एसएचओ ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

किसी ने अपने ने की मुखबिरी
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंचे बदमाशों ने पहले से ही थैले में भरे पैसों की मांग की। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाशों ने लूट से पहले रेकी की हुई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा वारदात के समय बदमाश के दो साथी भी पहले से ही घात लगाकर मौके पर थे। पुलिस को शक है कि किसी अपने ने ही वारदात में बदमाशों का साथ दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें