फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी को गोली मारकर 10 लाख रुपये लूटे, आजादपुर मंडी के बाहर वारदात

Sun, 08 Oct 2017 10:09 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आजादपुर फल मंडी के बाहर शनिवार सुबह बदमाशों ने एक मुंशी को गोली मारकर 10 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने घायल मुंशी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वारदात से मंडी के कारोबारियों में रोष है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घायल मुंशी की पहचान अनिल के रूप में हुई है। वह सराय पीपल थला इलाके में रहता है। आजादपुर फल मंडी में एक आढ़ती के पास वह बतौर मुंशी की नौकरी करता है। शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे वह मंडी के बाहर आढ़ती की कार से बैग निकाल रहा था। बैग में 10 लाख रुपये थे।

इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उससे बैग झपटने की कोशिश की। जब अनिल ने बदमाशों का विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और बैग लूटकर फरार हो गए। गोली अनिल के पेट में लगी। इस वारदात के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें भी पिस्तौल दिखाकर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए चार टीमों का गठन किया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि हो सकता है कि इस वारदात को अंजाम देने में आढ़ती के किसी जानकार का हाथ हो। इस वारदात से गुस्साए मंडी के कारोबारियों ने रोष जताते हुए इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें