बिसाहड़ा गांव में गोहत्या के मामले में वादी सूरजपाल के बयान रविवार को दो बजे के बाद दर्ज होंगे। इसकी वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। इसकी तैयारी जारचा पुलिस ने शुरू कर दी है।
गोहत्या मामले में सूरजपाल ने इकलाख सहित उसके परिवार के सात परिजनों को आरोपी बनाया है। मामले के पहले चरण में वादी के बयान लिए जाने हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर रविवार को बयान दर्ज कराने के लिए दो बजे के बाद का समय दिया है।
निर्धारित समय पर थाने पहुंचने को कहा गया है। वहीं, वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए दो कैमरे लगाए जाएंगे। कोतवाली जारचा प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सूरजपाल से कई बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी। इसमें 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी।