फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की तस्करी में पूर्व बसपा नेता के घर छापा

Sat, 23 Jul 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने पूर्व बसपा नेता समेत दो घरों में छापा मारा। एक संदिग्ध व्यक्ति को उठाकर पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है। बसपा नेता परिवार समेत फरार हो गए। माना जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम ने नशीले पदार्थोँ की तस्करी में दिल्ली में कुछ गिरफ्तारियां की हैं। तस्करों ने आंवला और अलीगंज के दो साथियों के नाम कबूले हैं। इसी सिलसिले में टीम छापामारी करने आई थी। 
दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम के सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, इंस्पेक्टर संजय सिंह समेत चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को आंवला और अलीगंज के दो घरों में छापा मारा। टीम ने आंवला में बसपा नेता राम सिंह मौर्य के घर छापा मारा। इस दौरान राम सिंह के घर में कोई मौजूद नहीं मिला। छापामारी की आशंका से परिवार के सब व्यक्ति घर छोड़कर फरार हो गए। इसलिए बसपा नेता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। राम सिंह मौर्य कई साल पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। दूसरी ओर क्राइम ब्रांच ने अलीगंज के मोहल्ला दर्जी चौक में रहने वाले हसीन पुत्र नन्हें को मौके से दबोच लिया। टीम स्मैक समेत अन्य नशीले पदार्थों  की तस्करी के संबंध में पूछताछ करने के लिए हसीन को दिल्ली ले गई है। आंवला पुलिस को क्राइम ब्रांच की छापेमारी की सूचना दी गई थी। पुलिस के मुताबिक दिल्ली में कुछ लोग नशीले पदार्थों की तस्करी में पकड़े गए हैं। उन्होंने आंवला और अलीगंज में रहने वाले दोनों संदिग्धों के नाम कबूले हैं। इसलिए क्राइम ब्रांच दोनों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘राम सिंह मौर्या हो सकता है कभी बसपा में रहे हों लेकिन वर्तमान में इस नाम का कोई भी व्यक्ति बसपा कार्यकर्ता नहीं है। पार्टी में हर साल सदस्यता होती है। कोई आजीवन सदस्य नहीं होता। इसलिए जो भी खुद को बसपा नेता कहकर अनैतिक कामों में लिप्त है तो वह पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। बसपा ऐसे लोगों से कोई संबंध नहीं रखती।’ ब्रह्मस्वरूप सागर, जोन काआर्डिनेटर, बसपा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें