फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकर बनकर ठगी की ऐसे की वारदात कि खाली हो गया खाता

Tue, 14 Feb 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
विज्ञापन
महिला के बैंक खाते से साइबर ठग ने चार बार में 35 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी की ये वारदात सेक्टर-41 में रहने वाली प्रीति के साथ हुई। छह फरवरी को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक के मुख्यालय का अधिकारी बताया।
विज्ञापन


उसने प्रीति से कहा कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। बैंक अब ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए फोटो युक्त एटीएम कार्ड दे रही है। इस बहाने फर्जी बैंक अधिकारी ने उनके एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी ले ली।

इसके बाद चार बार उनके मोबाइल पर आने वाला ओटीपी पूछकर उनके खाते से 35066 रुपये निकाल लिए। फोन कटने के बाद महिला ने मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला ने तत्काल पति को सूचना दी और फिर कार्ड ब्लॉक करा दिया। मामले में महिला ने थाना सेक्टर-39 में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें