फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ रेप, जान से मारने की धमकी दी

Tue, 14 Feb 2017 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शहर के वार्ड -5 में एक महिला के साथ वार्ड में ही रहने वाले दो युवकों द्वारा मारपीट करने, दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने नहीं किया है।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजन निरंतर महिला पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन न तो अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और न ही इसकी मेडिकल जांच करवाई गई है। 

 जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड पांच की महिला ने महिला पुलिस सहायता केंद्र पर शिकायत दी है कि वह शादीशुदा है। वह अपनी मां के पास मिलने के लिए आई थी। आठ फरवरी को दोपहर बाद तीन बजे वह शौच के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


उसके पडोस के दो लड़कों  ने उसे पीछे से पकड़ लिया। उसे उठाकर सरसों के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। जब उसने इनका विरोध किया तो उन्होंने पिटाई करने के साथ-साथ एक युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया साथ ही धमकी दी किसी को बताया या फिर पुलिस में शिकायत की तो वे उसे जान से मार देंगे। 

पीड़िता ने बताया कि उसका भाई उसको ढूंढता हुआ मौके पर पहुंच गया और बुरी हालत में उसे उठाकर घर पर लाया। इतना ही नहीं बल्कि इन्होंने धमकी दी कि अभी तो दुष्कर्म ही किया है शिकायत की तो वे उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें