फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो गैंग ने युवक को लूटा, चाकू मारा

Tue, 21 Oct 2014 07:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा से गाजियाबाद जाने के लिए लेबर चौक से बैठे युवक से ऑटो चालक और उसमें सवार उसके साथी ने लूटपाट की। विरोध करने पर उन्होंने युवक पर चाकू से वार भी किया।
विज्ञापन


सोमवार को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में तीन घंटे से इलाज के लिए भटक रहे पीड़ित का मामला सीएमएस कार्यालय पहुंचने के बाद इलाज मिला।

खोड़ा, गाजियाबाद निवासी दीपक (26) ने बताया कि वह मूलरूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। दिवाली पर गांव जाने के लिए रविवार देर शाम करीब सात बजे वह घर से निकला था। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन जाने के लिए उसने लेबर चौक से ऑटो किया। उसमें एक व्यक्ति पहले से ही बैठा था। सेक्टर-63 के पास ऑटो चालक ने गाड़ी धीरे कर दी।

इसके बाद उसने चाकू दिखाकर दीपक से मोबाइल, बैग और रुपये छीन लिए। विरोध करने पर बदमाश ने उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू उसके हाथ में लगा। फिर वे दीपक को ऑटो से धक्का देकर भाग गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचे युवक ने बताया कि वह इलाज के लिए करीब तीन घंटे तक भटकता रहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मामले की शिकायत सीएमएस कार्यालय में होने के बाद उसका इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें