फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा से बोला सिपाही-‘गर्लफ्रेंड बन जाओ’

Tue, 21 Oct 2014 02:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाली 10वीं की छात्रा ने सिपाही पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सिपाही उसे मोबाइल पर कॉल कर गर्लफ्रेंड बनने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


छात्रा ने कविनगर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी सिपाही पुलिस लाइंस में तैनात है।

कविनगर पुलिस ने बताया कि छात्रा छोटी बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने जाती है। छात्रा का आरोप है कि सिपाही ने उसकी बहन से उसका मोबाइल नंबर ले लिया है।

सिपाही अक्सर उसे कॉल कर परेशान करता है। अश्लील बातें करता है, गर्लफ्रेंड बनने को कहता है। परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की है।

कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि शिकायत आई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें