महिला से मिलने के लिए उसका प्रेमी पहुंच गया। पीछे से उसका पति भी आ गया। घटना दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर की है। नोएडा के सीदीपुर गांव में महिला को बुलाने उसके घर पहुंचे प्रेमी के साथ पति ने मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी ओर पति को हिरासत में ले लिया और महिला को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के सीदीपुर गांव में एक व्यक्ति परिवार के साथ ससुराल के नजदीक ही किराए का मकान लेकर रहता है। वह गांव में ही मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे भी हैं।
पत्नी का आरोप है कि पति अपनी कमाई शराब में उड़ा देता है और उससे मारपीट करता है। करीब छह माह से परिवार आर्थिक परेशानी में है। इस पर वह पति का घर छोड़कर मायके सीदीपुर में बच्चों को लेकर मां ओर भाई के साथ रहने लगी।