फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन एजेंट को मारी गोली, 4 लाख लूटे

Mon, 13 Jan 2014 03:12 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के करावल नगर इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल कंपनी के कलेक्शन एजेंट को लूटपाट के दौरान गोली मार दी और चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गंभीर हालत में पीड़ित राजकुमार (37) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार परिवार के साथ इंदिरापुरम में रहता है। वह एक मोबाइल कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता है। राजकुमार का करावल नगर के कन्हैया विहार में ऑफिस है।

शनिवार रात को वह मार्केट से कैश लेकर कर अपने ऑफिस पहुंचा। कार खड़ी करके जैसे ही दफ्तर की ओर बढ़ा, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके पेट में और दूसरी हाथ पर लगी। बाद में बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार को अस्पताल पहुंचाया। उसकी शिकायत पर लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें