अशोक विहार में रहने वाली महिला ने अपने पति व देवर पर हनीमून के दौरान शिमला में अप्राकृतिक यौनाचार, दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
मूलरूप से रायपुर के रहने वाले दंपति पिछले एक साल से अशोक विहार फेज तीन में किराये पर रह रहे हैं। शनिवार को 25 वर्षीय महिला सेक्टर-5 थाने में पति संजीव व देवर राजीव पर अप्राकृतिक यौनाचार व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया।