फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: बीते 24 घंटे में कोरोना के 865 नए मामले, संक्रमण दर 4.45 फीसदी दर्ज

Thu, 30 Jun 2022 09:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते 24 घंटे में 27141 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 1922 लोगों ने पहली व 5239 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। वहीं,19980 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 3914 व कंटेनमेंट जोन 386 हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 865 नए मामले मिले हैं व शून्य मौत दर्ज की गई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर पांच फीसदी से लुढ़ककर 4.45 फीसदी पर आ गई है। राहत की बात यह भी है कि 1276 मरीजों ने कोरोना को हराया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 19345 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 13661 आरटीपीसीआर व 5774 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 2817 है, जबकि अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 258 है। इसमें से आईसीयू में 83, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 61 व वेंटिलेटर सपोर्ट पर 10 मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें