फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं खुशियां: होली पर पिचकारी लेने गए शिवांश को थार ने कुचला, मां की उंगली पकड़कर लौट रहा था घर

Sun, 24 Mar 2024 10:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। ढाई वर्षीय मासूम बाजार से पिचकारी खरीदकर मां की उंगली पकड़कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मासूम की मौत से होली की खुशियां मातम में बदल गईं। ढाई वर्षीय मासूम बाजार से पिचकारी खरीदकर मां की उंगली पकड़कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार थार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दौड़कर थार को पकड़ा और उसी से घायल मासूम को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बिहार के थाना घोसवाडी के पैजुना गांव निवासी पप्पू ठाकुर परिवार के साथ गुरुग्राम के गांव मोहम्मदपुर में किराये पर रहते हैं। उनकी पत्नी पूजा कुमारी ढाई वर्षीय बेटे शिवांश के साथ पिचकारी, कपड़े समेत होली का अन्य सामान खरीदने मोहम्मदपुर भाटी मार्केट गई थी। वहां से मासूम शिवांश अपनी मां की उंगली पकड़कर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में नरसिंहपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार थार ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी और चालक भागने लगा। 

हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। मां की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने पीछा करके थार को पकड़ लिया और उसी से घायल मासूम को खांडसा स्थित एक निजी अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल, सेक्टर-10 रेफर कर दिया गया। सरकारी अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें