फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली शराब घोटाला: AAP ने नड्डा को लिखा पत्र, शरत रेड्डी और BJP के बीच 60 करोड़ के लेनदेन का मांगा ब्योरा

Sun, 24 Mar 2024 09:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आप के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। पत्र लिखकर पंकज गुप्ता ने कथित दिल्ली शराब घोटाले के सरगना शरत चंद्र रेड्डी और भाजपा के बीच पाए गए 60 करोड़ रुपये के लेन-देन पर स्पष्टीकरण का अनुरोध किया है। 
 
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। आप के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर तीन सवाल पूछे हैं। वहीं, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेसवार्ता में कहा कि शनिवार को हमने पूरे देश को बताया था कि भाजपा ने किस तरह से तथाकथित आबकारी मामले के आरोपी से चुनावी बॉन्ड लिए। भाजपा ने आरोपी शरत चंद्र रेड्डी से करीब 60 करोड़ रुपये का चंदा लिया था। ये आरोप नहीं, बल्कि तथ्य हैं। ये बात चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्रमाणित होती है।

विज्ञापन


पत्र में पंकज गुप्ता ने लिखा कि भाजपा शरत को कैसे और कब से जानती है। ये रिश्ता क्या कहलाता है। भाजपा का कौन नेता उनसे मिला, कब मिला, क्यों मिला। इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक हो। भाजपा ने शरथ की कंपनियों से 60 करोड़ क्यों लिए। 55 करोड़ रुपये गिरफ्तार होने के बाद लिए। भाजपा ने अब तक ये बात ईडी और अदालत को क्यों नहीं बताई।

आबकारी नीति लागू होने के बाद 5 जनवरी, 22 को शरत की एक कंपनी, अरबिंदो फार्मा ने 3 करोड़ के बॉन्ड खरीदे और कुछ दिन बाद भाजपा ने इसे इन-कैश करा लिया। चुनावी बॉन्ड को सार्वजनिक होने के बाद इसका सबूत सामने आ गया है कि भाजपा ने अरबिंदो फार्मा से यह पैसा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें