फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीएसईयू में बंद हुए सर्टिफिकेट प्रोग्राम फिर से होंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
20 से अधिक आवेदन आने पर ही शुरू किए जाएंगे प्रोग्राम, जनवरी में शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन


कुछ प्रोग्राम को बेहतर रिस्पांस नहीं मिलने पर जुलाई में किया गया था बंद

रश्मि शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) जुलाई में बंद किए गए कुछ सर्टिफिकेट प्रोग्राम को दुबारा से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। बेहतर रिस्पांस नहीं मिलने पर बंद हुए इन प्रोग्राम को जनवरी में दोबारा शुरू किया जा सकता है। इसके लिए पहले आवेदन मांगे जाएंगे उसके आधार पर कितने प्रोग्राम शुरू होंगे, यह तय होगा। आवेदन आने पर बाहर से फैकल्टी को बुलाकर छात्रों को पढ़ाया जाएगा।

डीएसईयू ने शैक्षणिक सत्र 2024 से अपने 23 कैंपस में अलग-अलग स्तर के यूजी व सर्टिफिकेट कोर्सेज को बंद कर दिया था। इस कारण से इनमें जुलाई-अगस्त में दाखिले भी नहीं लिए गए थे। इन प्रोग्राम में छात्रों की रूचि काफी कम थी, इनमें एक से दो ही आवेदन प्राप्त हो रहे थे। इस कारण से इन्हें बंद करने का फैसला किया गया था। डीएसईयू कुलपति प्रो. अशोक कुमार नगावत ने बताया कि जुलाई में जिन प्रोग्राम में दाखिले नहीं लिए गए थे, उन प्रोग्राम को दुबारा से लोकप्रिय बना कर दाखिले शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रो नगावत ने कहा कि यदि जनवरी में आवेदन नहीं आते हैं तो जुलाई में फिर से मांगे जाएंगे। प्रोग्राम के लिए 20 से अधिक आवेदन आने पर ही इन्हें शुरु किया जाएगा। क्योंकि एक दो छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को बुलाया नहीं जा सकता है। इस तरह से साल में दो बार दाखिले भी हो सकेंगे।
विज्ञापन

-

इन कोर्स को किया गया था बंद
डीएसईयू जाफरपुर कैंपस में रिटेल सर्विस के सर्टिफिकेट कोर्स, फूड प्रोडक्शन, यूजी डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड वेलनेस, डीएसईयू द्वारका कैंपस में यूजी डिप्लोमा फ्रैंच लैंग्वेज, बीएस उद्यमिता, बीएस फैकल्टी मैनेजमेंट, वजीरपुर कैंपस में सर्टिफिकेट कोर्स इन वेलडिंग टेक्नॉलॉजी, सर्टिफिकेट कोर्स इन मैकट्रॉनिक्स स्किल, यूजी डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग, एमटेक टूल इंजीनियरिंग, पीजी डिप्लोमा इन सूक्ष्मता इंजीनियरिंग, विवेक विहार कैंपस में सर्टिफिकेट कोर्स इन फाइनेंस एक्जिक्यूटिव, बीएस हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट, एमबीए रिटेल मैनेजमेंट, भाई परमानंद शक्करपुर कैंपस में यूजी डिप्लोमा इन वीडियो प्रोडक्शन को बंद किया गया था। वहीं, सर सीवी रमन धीरपुर कैंपस में यूजी डिप्लोमा इन इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम डिजाइन इन मैनयुफैक्चरिंग, यूजी डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड वेलनेस, बीए रिटेल मैनेजमेंट, बीएस हॉस्पिटेलिटी फैसिलिटी मैनेजमेंट, ओखला स्थित जीबी पंत कैंपस में यूजी डिप्लोमा इन जर्मन लैंग्वेज, एमटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, एमटेक इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोग्राम, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, नेटवर्क इंजीनियरिंग समेत अन्य कैंपस में भी कोर्सेज को बंद किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें