फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे और रफ्तार का कहर: बाइक से टकराकर कार ने खाई चार-पांच कलाबाजियां, सड़क पर खत्म हो गईं तीन जिंदगियां

Sun, 01 May 2022 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त की थी बाइक उड़कर काफी देर जा गिरी। इसके अलावा कार भी हवा में उड़ गई। कार ने चार से पांच कलाबाजियां खाई। 
विज्ञापन
शकरपुर इलाके में हुआ जबरदस्त हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में शनिवार देर रात विकास मार्ग पर हुए एक जबरदस्त सड़क हादसे में कार सवार दो बहनों व बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। आईटीओ की ओर से आ रही वैगनआर कार शकरपुर चुंगी से आगे बढ़ते ही एक बाइक से टकराई और पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की रफ्तार बेहद तेज थी। कार ने चार से पांच कलाबाजियां खाई, इसके बाद कार खुद रुक गई। हादसे में कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीर मदद को भागे। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे में कार सवार दो सगी बहनों ज्योति (17) और भारती (19) की मौत हो गई। बाइक सवार युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में कार सवार ज्योति व भारती के चचेरे भाई राहुल व बहन कंचन भी जख्मी हुए थे। इनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार चला रहे राहुल के मौसेरे भाई कृष्णा ने शराब पी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाइक और कार कब्जे में लेकर बाइक सवार मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से छतरपुर, मध्य प्रदेश की रहने वाली ज्योति और भारती अपने परिवार के साथ महाराजपुर, गाजियाबाद में रहती थीं। इनके परिवार में पिता घनश्याम, मां चमेली देवी एक भाई यतेंद्र के अलावा एक शादीशुदा बहन आरती है। घनश्याम दिल्ली जलबोर्ड में बेलदार की नौकरी कर रहा है। पुलिस को दिए बयान में घनश्याम ने बताया कि पीरागढ़ी इलाके में उसकी भतीजी रेखा अपने पति के साथ रहती है। शनिवार को उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। रेखा ने परिवार के लिए एक छोटा सा कार्यक्रम रखा हुआ था। इसमें अपनी बहनों को बुलाया था। 

विज्ञापन

घनश्याम का एक भतीजा राहुल व भतीजी कंचन कड़कड़डूमा इलाके में रहते हैं। घनश्याम के कहने पर ज्योति, भारती, राहुल और कंचन का एक साथ रेखा के यहां जाने का कार्यक्रम बना। राहुल के पास के पास जाने के लिए कोई सवारी नहीं थी। राहुल ने अपने मौसेरे भाई कृष्णा से कार का इंतजाम करने के लिए कहा। कृष्णा बाहुबली एंक्लेव में एक कोठी में काम करता था। वह अपनी मालिक की वैगनआर कार मांगकर पत्नी व बच्चे को भी ले आया। शनिवार शाम के समय कृष्णा, उसकी पत्नी व बच्चा और चारों बहन व भाई पीरागढ़ी के लिए निकल गए।

कार्यक्रम के दौरान वहां पर जमकर खाना-पीना हुआ। देर रात करीब 1.00 बजे वह सभी कार से वापस लौट रहे थे। कृष्णा बुरी तरह शराब के नशे में था और वह ही कार चला रहा था। आईटीओ से आगे शकरपुर चुंगी से नीचे उतरते ही कार अनियंत्रित होकर आगे जा रही बाइक से टकरा गई। 
 

सूत्रों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त की थी बाइक उड़कर काफी देर जा गिरी। इसके अलावा कार भी हवा में उड़ गई। कार ने चार से पांच कलाबाजियां खाई। राहगीरों ने घायलों को निकाला और पहले हेडगेवार अस्पताल ले गए। वहां ज्योति और भारती को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी राहुल व कंचन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में कृष्णा, उसकी पत्नी और बच्चे को चोट नहीं लगी है। 

वहीं बाइक सवार को जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया था। वहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस इतना पता लगा था कि मृतक जोमेटो कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। पुलिस उसके रेस्टोरेंट और बाइक के नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपी कार चालक कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है। शकरपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शराब का नशा और ऊपर से रफ्तार, कार को नियंत्रण नहीं कर सका चालक...
शकरपुर इलाके के विकास मार्ग पर शनिवार देर रात हुए हादसे में कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, पुलिस जब दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच करने पहुंची कार के स्पीड मीटर की सुंई 140 किलोमीटर प्रतिघंटे पर अटकी थी। जानकारों का कहना है कि शायद कृष्णा 140 की स्पीड से भी अधिक की रफ्तार से कार चला रहा था। कलाबाजी खाने के बाद कार भी परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं दूसरी ओर जांच के बाद पुलिस का कहना है कि शकरपुर चंगी के बाद लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन की ओर जाने के लिए अच्छा खासा टर्न आता है। रफ्तार अधिक होने के कारण चालक मोड़ पर कार से नियंत्रण खो बैठा। पहले उसने बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद कार पलट गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें