फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi liquor scam: बीआरएस नेता के. कविता की गईं तिहाड़ जेल शिफ्ट, 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Tue, 26 Mar 2024 06:42 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की आबकारी नीति मामले में अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद बीआरएस नेता के कविता को तिहाड़ जेल भेजा गया है। के. कविता को ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
बीआरस नेता के. कविता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की आबकारी नीति मामले में अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद बीआरएस नेता के कविता को तिहाड़ जेल भेजा गया है।  के, कविता को नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि के. कविता को ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम के कविता को हैदराबाद से दिल्ली लेकर आई, जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। 

विज्ञापन

 

ईडी का दावा है कि के. कविता ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रची। जिसके तहत दिल्ली शराब नीति में फायदा पाने के लिए आप नेताओं को करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। के. कविता को कथित दक्षिण लॉबी का हिस्सा बताया जा रहा है। दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी अब तक देशभर में 245 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है और मनीष सिसोदिया, संजय सिन्हा और विजय नायर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें