फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएल : एमबीए के 25 विद्यार्थियों को 10-12 लाख पैकेज की पेशकश

विज्ञापन
विज्ञापन
2022 में शुरू किया गया था डिस्टेंस मोड में एमबीए
विज्ञापन

पहले बैच के प्लेसमेंट से कॉलेज प्रशासन उत्साहित

महीने में दो से तीन बार प्लेसमेंट सेशन आयोजित करने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में एमबीए के पहले बैच के विद्यार्थियों के लिए नौकरी के दरवाजे खुलने लगे हैं। हाल में हुए प्लेसमेंट सेशन में एमबीए के 25 छात्रों को 10 से 12 लाख तक के सालाना पैकेज की पेशकश हुई है। डीयू में वर्ष 2022 में डिस्टेंस मोड में पहली बार एमबीए प्रोग्राम शुरू किया था। पहले बैच की इस तरह से हुई प्लेसमेंट से प्रशासन काफी उत्साहित है। वहीं, एसओएल प्रशासन अब सभी छात्रों के लिए महीने में दो से तीन बार प्लेसमेंट सेशन आयोजित करने की तैयारी कर रहा है।
एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि हाल में एमबीए छात्रों के लिए आयोजित किए गए प्लेसमेंट सेशन से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। एमबीए के लिए पहले प्लेसमेंट राउंड में हिस्सा लेने के लिए 250 छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से 180 कंपनियों के समक्ष उपस्थित हुए। इसमें से 25 छात्रों की प्लेसमेंट हुई। जिन्हें वार्षिक 10-12 लाख तक के पैकेज की पेशकश की। मासिक उन्हें 80 हजार से एक लाख तक की पेशकश की गई है। इस प्लेसमेंट सेशन में अमेजॉन, जोमेटो व अन्य कई छोटी कंपनियां पहुंची थीं। अब जून में फाइनल परीक्षाएं समाप्त होने के बाद यह छात्र नौकरी को ज्वाइन कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू में फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (एफएमएस) के तहत फुल टाइम व पार्ट टाइम एमबीए प्रोग्राम चलाए जाते हैं। यहां 2021-23 के बैच के लिए औसत पैकेज 34 लाख रुपये सालाना तक गया था,जबकि एसओएल में वर्ष 2022 में ही डिस्टेंस मोड में एमबीए शुरू किया गया है। प्रो. पायल मागो ने बताया कि अब हम सभी छात्रों के लिए हर रविवार या पंद्रह दिन में एक बार प्लेसमेंट सत्र आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे छात्रों को नौकरी के ज्यादा अवसर मिल सकेंगे। इसे हम अभी अंतिम रूप दे रहे हैं। जैसे-जैसे कंपनियां आती जाएंगी प्लेसमेंट सत्र आयोजित किए जाते रहेंगे। चाहे एक कंपनी आए हम सत्र कर देंगे। हमारी कोशिश है कि प्लेसमेंट सेशन में हर छात्र को नौकरी का बेहतर ऑफर मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें