शहर में शादी के एक दिन पहले दुल्हन घर में ताला डालकर परिजनों के साथ रफूचक्कर हो गई। कोतवाली क्षेत्र के लड़पुरा गांव के रहने वाले दूल्हे ने दुल्हन और उसके परिजन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है।
आरोप है कि दुल्हन पक्ष आठ लाख नकद, दस तोले सोने और 25 तोले चांदी के जेवर लेकर भाग गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़पुरा निवासी मनोज भाटी ने बताया कि उनके भाई अनिल की शादी दादरी के पुराना कटैहरा रोड निवासी एक युवती से तय हुई थी।
लड़की के परिवारवालों ने कहा था कि वे गरीब हैं और शादी का खर्च नहीं उठा सकेंगे। इस पर उन्होंने शादी का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ले ली थी। 27 नवंबर को शादी की तारीख तय हुई।