दिल्ली में महिला जज के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला जज को कथित रूप से अपहरण करने वाले कैब ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। महिला जज कैब लेकर अपने घर से कोर्ट जा रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई।
#Delhi Police has arrested a cab driver who allegedly attempted to abduct a lady judge. More details awaited.
— ANI (@ANI) November 28, 2017
आरोप है कि महिला जज को कैब से दिल्ली के राजेंद्र नगर से कड़कडडूमा कोर्ट जाना था लेकिन रास्ते में चालक ने रूट बदल दिया। महिला जज का आरोप है कि कार पूल का चालक उन्हें कड़कडडूमा कोर्ट ले जाने के बजाय हापुड़ की ओर ले जाने लगा।
पढ़ें:- नाबालिग को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो वायरल
जब उन्हें लगा कि उनके अपहरण की कोशिश की जा रही है तो उन्होंने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।