फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर आ टपकी 'मौत': दिल्ली में निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरी ईंट, नमाज पढ़कर लौट रहा था अरबाज

Sun, 09 Jun 2024 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार शाम के समय वह अपने इमाम के साथ नमाज पढ़ने पास की मस्जिद गया था। वहां से वह इमाम कुछ सामान लेने निकला था। इमाम आगे चल रहे थे। इस बीच रमेश पार्क गली नंबर-10 से गुजरते हुए अचानक निर्माणाधीन इमारत से 10-12 ईंटे नीचे गिर गईं।
विज्ञापन
ईंट गिरने से राहगीर की मौत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित रमेश पार्क इलाके में निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से कई ईंटें राहगीर युवक पर गिर गईं। हादसे में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित अरबाज (19) को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अरबाज के सिर पर ईंट गिरते हुए दिख रही है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों का आरोप है कि इमारत का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा है।

मूलरूप से बेहटा-हाजीपुर, लोनी-गाजियाबाद का रहने वाला अरबाज लक्ष्मी नगर केजे एक्सटेंशन, मूर्ति वाली गली में एक अरबी मदरसे में पिछले 12 साल से पढ़ता था। यह बाकी बच्चों के साथ मदरसे में ही रहता था। इसके परिवार में तीन भाई व तीन बहनें हैं, जो गांव में रहते हैं। अरबाज के पिता कासगंज के किसी गांव में रहकर खेती करते हैं। 
विज्ञापन

शनिवार शाम के समय वह अपने इमाम के साथ नमाज पढ़ने पास की मस्जिद गया था। वहां से वह इमाम कुछ सामान लेने निकला था। इमाम आगे चल रहे थे। इस बीच रमेश पार्क गली नंबर-10 से गुजरते हुए अचानक निर्माणाधीन इमारत से 10-12 ईंटे नीचे गिर गईं। एक ईंट अरबाज के सिर में लगी और उसके सिर से खून बहने लगा। वह अचेत हो गया। फौरन उसे निजी वाहन से एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अरबाज का शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें