फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assmbly: BJP के सात विधायकों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, विधानसभा के फैसले को दी चुनौती; जानें मामला

Mon, 19 Feb 2024 11:11 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित किए गए भाजपा के सात विधायकों ने सोमवार को हाईकोर्ट में चुनौती दी। अदालत ने विधायकों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी। सुब्रमण्यम प्रसाद ने याचिका पर तुरंत सुनवाई में अनिच्छा दिखाई और  इसे अगले दिन के लिए निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से विरोधी पक्ष को नोटिस जारी करने के अनुरोध पर अदालत ने मामले को अगले दिन के लिए स्थगित करने से पहले पांच मिनट के लिए संक्षिप्त सुनवाई करने को मंजूरी प्रदान कर दी। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मेहता ने मामले की पृष्ठभूमि के बारे में अदालत को सूचित करके शुरुआत की। उन्होंने बताया कि 7 विधायकों के निलंबन का यह तीसरा दिन है। उन्होंने विधानसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों का तर्क रखा।

इस वजह से भाजपा के विधायक हुए निलंबित
दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा करने वाले भाजपा के सात विधायकों का मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजा। समिति की रिपोर्ट आने तक विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के सात विधायकों को निलंबित कर दिया। अब सदन में केवल नेता प्रतिपक्ष भाजपा के विधायक के तौर पर  मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें