फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बाइक सवार बदमाश युवती का पर्स लूटकर भागे, उसमें था लाखों का हार, पकड़े गए आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड देख पुलिस भी हैरान

Mon, 02 May 2022 11:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स लूटकर भाग निकले। जिसमें 70 लाख रुपयों का हीरे का हार और आईफोन था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार लिया। आरोपियों ने हार और फोन को पानी की टंकी में छुपाकर रखा था।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती से 70 लाख का हीरे का हार और आईफोन लूट लिया। घटना के समय युवती एक बैंक्वेट हॉल से भतीजे की जन्मदिन की पार्टी से बाहर निकली थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से लूटपाट करने वाले एक घोषित बदमाश समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने हार और फोन को पानी की टंकी में छुपाकर रखा था। बदमाश हाल ही में जेल से निकला था और नशे की लत की वजह से वारदात को अंजाम देने लगा था। उस पर पहले से 80 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

 
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरसपुर निवासी सचिन और हितांशु के रूप में हुई है। 25 अप्रैल की देर रात 2.30 बजे एक युवती ने लूटपाट की शिकायत मिली थी। जिसमें महिला ने बताया कि वह वजीरपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में अपने भतीजे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर बाहर निकली और कार में बैठने जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां आए और जबरदस्ती उसका बैग लूटकर फरार हो गए। पर्स में हीरे का हार और आईफोन था। हार की कीमत 70 लाख बताई गई।

Trending Videos
विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद
एसआई सोनू राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पुलिस को पता चला कि बदमाश नीले रंग की स्पोर्टस बाइक पर सवार थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने सचिन की पहचान कर ली। 1 मई को पुलिस ने समयपुर बादली इलाके से सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में शामिल उसके साथी हितांशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर हीरे का हार और फोन को पानी की टंकी से बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद कर ली। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि हीरे का हार असली है। जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि सचिन पर 80 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह फरवरी 2022 में जेल से निकाला था। वह नशे का आदी है। जेल से बाहर निकलने के बाद अपनी लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें