फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: छतरपुर में एंबुलेंस के ड्राइवर को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 11 Jan 2024 10:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में कैट एंबुलेंस के ड्राइवर इकरार को देर रात गोली मार दी गई। उसे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है,  जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई वह संगम विहार का रहने वाला है। पीड़ित इकरार के भाई ने बताया कि रात में 3 बजे के आसपास उसके पास इकरार के साथ में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ ने फोन कर कॉल करके सूचना दी थी। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलि उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि संगम विहार निवासी पीडि़त इकरार की जांच मे गोली लीग है। इकरार के परिजनों ने बताया है कि गोली उसकी बहन के ससुराल वालों ने मारी है। उनसे उसका एक साल से विवाद चल रहा था। परिवार वालों के अनुसार इकरार की बहन की शादी के बाद से ही तलाक को लेकर मामला चल रहा है। तारीख पर इकरार ही अक्सर जाता था। उसके भाई ने आरोप लगाया कि हम लोगों ने पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी की बहन के ससुराल वालों के तरफ से जान का खतरा है। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, पहले भी उन्होंने एक बार हमला करने की कोशिश की थी।

रात में जब इकरार ड्यूटी पर था इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग आए और उन्होंने इकरार पर गोली चला दी। गोली उसकी जांघ में लगी। दक्षिण पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावरों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें