फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: महिलाओं के बाद अब दिल्ली में किन्नर भी बस में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, सीएम केजरीवाल का एलान

Mon, 05 Feb 2024 09:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली की बसों में अब किन्नर समाज के लिए भी सफर एकदम फ्री होगा। जल्द ही इसे कैबिनेट से पास करके लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
DTC Bus - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं के बाद अब दिल्ली में किन्नर भी बस में मुफ्त सफर कर पाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन्हें मुफ्त बस सेवा देने का एलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि हमारे सामाजिक परिवेश में किन्नर समाज की काफी उपेक्षा की जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए, वे भी इंसान हैं और उन्हें भी बराबर के अधिकार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली की बसों में अब किन्नर समाज के लिए भी सफर एकदम फ्री होगा। जल्द ही इसे कैबिनेट से पास करके लागू कर दिया जाएगा। दिल्ली में महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा योजना अक्तूबर 2019 में शुरू हुई। इस सुविधा के तहत दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डीआईएमटीएस) की बसों में मुफ्त पास लेकर यात्रा कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें