अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में विभाग ने मॉडल टाउन, शास्त्री नगर, माल रोड और शाहदरा में चार पेट्रोल पंपों पर पीयूसी प्रमाणपत्र वैधता सत्यापन प्रणाली स्थापित की थी। इस दौरान करीब 20 प्रतिशत वाहन यहां पर वैध पीयूसी के बिना पाए गए थे। इससे परिणाम आए। ऐसे में 25 और पेट्रोल पंपों पर विशेष कैमरे लगाए गए हैं। आगामी दिनों में राजधानी के सभी पेट्रोल पंपों पर विशेष कैमरे लगाए जाएंगे।
सभी जिलों में लगाए गए हैं कैमरे...
अधिकारियों ने बताया कि राजधानी के राजस्व के 11 जिलों में से हर जिले में कम से कम दो पेट्रोल पंपों पर विशेष कैमरे लगाए गए हैं। कुछ जिलों में तीन पेट्रोल पंपों पर यह व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिकों को विश्वास में लिया गया है कि उनकी पंप की लोकेशन नहीं बताई जाएगी। कई बार लोग ऐसे पेट्रोल पंप जाने से बचते हैं जहां पर विशेष कैमरे लगे हैं।
943 जगहों पर जारी होते हैं पीयूसी सर्टिफिकेट...राजधानी के अलग-अलग जगहों पर 943 पीयूसी सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं। इसे 1000 करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में पीयूसी जांच की मौजूदा दर दोपहिया की 60 रुपये, 80 रुपये पेट्रोल व सीएनजी कार की और 100 रुपये डीजल वाहन की पीयूसी जांच की है। इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से लिया जाता है।