फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: किशोरी को अगवा करने वाला सिपाही को धक्का देकर फरार, आरोपी को मेडिकल के लिए लाया गया था अस्पताल

Tue, 14 Jun 2022 01:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

किशोरी के अपहरण मामले में किया था गिरफ्तार आरोपी को जब सिपाही मेडिकल के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर आया तो वह सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर से जांच करवाने के बाद सिपाही आरोपी की खून जांच के लिए उसे इमरजैंसी में लेकर पहुंचा। वहां काफी भीड़भाड़ थी। सिपाही आरोपी का हाथ पकड़कर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ने उसे जोरदार धक्का दिया और हाथ छुड़ा कर वहां से भागा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी के अगवा के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हरिनगर थाने में तैनात एक सिपाही आरोपी को लेकर मेडिकल जांच के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल गया था। जहां मौका पाकर आरोपी सिपाही को धक्का देकर अपना हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। काफी तलाश करने के बाद आरोपी का सुराग नहीं मिला। बाद में हरिनगर थाना पुलिस ने सिपाही के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


हरिनगर थाना इलाके में रहने वाली 17 साल की किशोरी के परिजनों ने 27 मई को बेटी के अगवा होने की शिकायत थाने में की। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद छानबीन की और रविवार को आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी को वहां से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को लेकर हरिनगर थाने पहुंची। जहां से दोपहर में सिपाही सोहनलाल और महिला उप निरीक्षक आरोपी को मेडिकल के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले गए।

डॉक्टर से जांच करवाने के बाद सिपाही आरोपी की खून जांच के लिए उसे इमरजैंसी में लेकर पहुंचा। वहां काफी भीड़भाड़ थी। सिपाही आरोपी का हाथ पकड़कर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ने उसे जोरदार धक्का दिया और हाथ छुड़ा कर वहां से भागा। सिपाही तुरंत उठकर आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागा। लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


सिपाही ने अस्पताल परिसर में आरोपी की काफी तलाश की। आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। बाद में सिपाही के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें