फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' की ऐतिहासिक जीत में इस युवा की थी अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने 21 वर्ष के एक युवा की तस्वीर अपने वेब पेज पर डालते हुए उसकी प्रतिभा को सलाम किया है। दिल्ली में रहने वाला यह युवा क्रिकेट का शौकीन है। इतना ही नहीं अभिषेक गुप्ता दिल्ली की तरफ से अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं।
विज्ञापन


साथ ही वह भारतीय रेलवे की तरफ से राष्टीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। लेकि आम आदमी पार्टी ने इन्हें सिर्फ क्रिकेट में भाग लेने के लिए अपने पेज पर शेयर नहीं किया है।

असल में अभिषेक ने आम आदमी पार्टी के लिए 21 साल की उम्र में ही इतना कुछ किया है जिसे पार्टी ने सराहा है और दुनिया के सामने लाने का फैसला किया है।

छत्रसाल स्टेडियम में बिताई रात ने बदली जिंदगी

असल में अभिषेक क्रिकेटर होने के साथ ही सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी उतने ही सक्रीय हैं। अपनी इसी सक्रियता के चलते अभिषेक ने इंडिया अगेंस्ट करप्‍शन द्वारा चलाए गए आंदोलन में हिस्सा लिया और जेल तक गए।

पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर अभिषेक के बारे में बताते हुए लिखा है कि गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने एक पूरी रात छत्रसाल स्टेडियम में बिताई। इसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कूदने का फैसला किया।

अरविंद केजरीवाल ने जब राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया तो अभिषेक ने भी अपनी लड़ाई को इस पार्टी के माध्यम से आगे बढ़ाने का फैसला किया।
विज्ञापन

'आप' ने युवा को किया सलाम

'आप' की मानें तो अभिषेक ने आंदोलन के दौरान रामलीला मैदान में झाड़ू लगाने से लेकर 2013 के दिल्ली चुनाव में पार्टी की तकनीकी टीम को भी मदद की।

हाल ही में संपन्न हुए दिल्ली विधान सभा चुनाव में अभिषेक ने आप के शीर्ष नेताओं की 800 रैलियों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की भी कई रैलियों का संयोजन किया।

आम आदमी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर अभिषेक को उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए सलाम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें