फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ के सींग बरामद: बहराइच से दिल्ली लेकर आई थी फातिमा, महंगी दवाई बनाने में होता है इस्तेमाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में खूब डिमांड

Thu, 28 Apr 2022 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया है कि इन सींग की मदद से महंगी दवाइयां बनाई जाती है। इन दवाइयों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में खूब डिमांड है। 
 
विज्ञापन
दुर्लभ प्रजाति के बारहसिंगा के सींग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्लभ प्रजाति के बारहसिंगा के सींग की तस्करी में उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बहराइच, यूपी निवासी फातिमा उर्फ छोटी (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से तीन किलोग्राम सींग बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन सींगों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया है कि इन सींग की मदद से महंगी दवाइयां बनाई जाती है। इन दवाइयों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में खूब डिमांड है। 

विज्ञापन


पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में इसके साथ कौन-कौन लोग शामिल है। फिलहाल शुरुआती पूछताछ में युवती ने बताया है कि इसने बहराइच में किसी गोपाल ठाकुर नामक व्यक्ति से सींग लिए थे। पुलिस युवती से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि बीडी एस्टेट, तिमारपुर इलाके में एक युवती बारहसिंगा के सींग के साथ आने वाली है। फौरन टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। स्पेशल स्टाफ ने वाइल्ड लाइफ डिपोर्टमेंट को भी इसकी खबर दी। पुलिस के अलावा वाइल्ड लाइफ टीम के अधिकारियों को टीम में रशिमल किया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने बीडी एस्टेट, तिमारपुर में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने आरोपी फातिमा उर्फ छोटी को बारहसिंगा के सींगों के साथ दबोच लिया। इनका वजन किया गया तो यह तीन किलोग्राम से अधिक निकले। 
विज्ञापन


पूछताछ में फातिमा ने बताया कि बहराइच से सींग लाकर यहां दिल्ली के तस्करों को देने वाली थी। तिमारपुर थाने में युवती खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस की एक टीम को बहराइच भेजा गया है। वहां सींग देने वाले आरोपी गोपाल ठाकुर की तलाश की जा रही है। इस गैंग में कौन-कौन लोग शामिल है और यह कब से इन सींगों की सप्लाई कर रही थी। पुलिस उसका पता लगा रही है। फातिमा दिल्ली के अरुणा नगर, मजनू का टीला इलाके में रहती है। पुलिस उसके पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें