फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 7000 नशे के कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर से लाया था खेप

Mon, 20 Jan 2020 08:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पुलिस ने आरोपी को पटेलनगर स्थिति लालपुल से दबोचा 
  • एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी का किया चालान
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में नशे की तस्करी चरम पर है। पटेलनगर पुलिस ने एक तस्कर को सात हजार नशीले कैप्सूल के साथ दबोचा है। बरामद कैप्सूल छुटमलपुर के एक मेडिकल स्टोर से लाए गए थे। पुलिस ने आरोपी का चालान कर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि नशे के खिलाफ मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। काफी दिनों से पुलिस नितिन उर्फ  नाटू निवासी ब्रह्मपुरी की तलाश में थी।

लगातार शिकायतें मिल रही थी कि नितिन दून में नशे की आपूर्ति कर रहा है। सीओ अनुज कुमार की अगुवाई में पुलिस ने टीम गठित की। सोमवार को टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पटेलनगर स्थिति लालपुल के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी पैदल कहीं जा रहा था। तलाशी में उसके बैग से 35 डिब्बों में करीब सात हजार नशीले कैप्सूल बरामद किए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बरामद कैप्सूल वह छुटमलपुर (जिला सहारनपुर, यूपी) स्थित भारत मेडिकल स्टोर से लेकर आया है।

विज्ञापन

20 दिन में 17 हजार कैप्सूल बरामद

उसने स्वीकार किया कि वह पहले भी इस तरह की खेप दून में खपा चुका है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। छुटमलपुर के मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

पटेलनगर की बाजार चौकी पुलिस ने इस माह के 20 दिनों में 17 हजार के करीब नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। नशे की यह खेप सहारनपुर जिले से आई है। पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि एक सप्ताह पहले अनीसा और उसके बेटे सोनू को 8500 कैप्सूल के साथ दबोचा था। एक अन्य से 2500 कैप्सूल बरामद हुए हैं। 

15 दिन पहले लिखित में हुई थी शिकायत
बाजार चौकी प्रभारी नवीन जोशी ने बताया कि ब्रह्मपुरी इलाके के काफी लोगों ने थाने आकर नितिन और उसके परिजनों की लिखित में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि नितिन का परिवार नशे की तस्करी में संलिप्त है। पुलिस नितिन के परिजनों के खिलाफ आई शिकायत की भी जांच कर रही है। यदि जांच में किसी की संलिप्तता उजागर होती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें