कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून में योग विषय में स्नातक व स्नातकोत्तर विभाग का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। शुभारंभ गुरुकुल कांगड़ी सम विश्विद्यालय हरिद्वार के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग विभाग सभी कॉलेजों की आवश्यकता है।
प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने कहा कि योग न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक मजबूती भी देता है। योग व्यायाम के सबसे प्रभावशाली रूपों में से एक है। स्वस्थ और तनाव मुक्त जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है। कोरोना से लड़ने के लिए योग ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 2022 से योग सर्टिफिकेट कोर्स व एमए संगीत की शुरूआत के बारे में जानकारी विवि की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार, योग विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. हेमन, डॉ. निपुर, डॉ. हेमलता, डॉ. नीना, डॉ. प्रवीना, डॉ. बबिता, डॉ. ऋचा, डॉ. रचना, डॉ. सविता, डॉ. निशा, डॉ. पूनम, डॉ. अर्चना डिमरी मौजूद रहीं।