फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा गौरा धनराशि का भुगतान जल्द, पोर्टल लॉन्च की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदा गौरा योजना की धनराशि मिलने का इंतजार कर रही लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। विभाग की ओर से इसी माह पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी है। इसके बाद लाभार्थियों को योजना की धनराशि का भुगतान किया जाएगा। साथ ही नंदा गौरा योजना के आवेदन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य इस पोर्टल को लॉन्च करेंगी।
विज्ञापन

नदां गौरा योजना के लिए अभी तक ब्लॉक स्तर, आंगनबाड़ी केंद्रों, परियोजनाओं के माध्यम से आवेदन किए जाते हैं। ऐसे में कई बार आवेदन समय पर नहीं मिलने या गड़बड़ी की समस्या आती है, जिसे देखते हुए विभाग अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू करने जा रहा है। उपनिदेशक महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास एसके सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर तक पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी है। नंदा गौरा योजना के अलावा अन्य योजनाओं के आवेदन की सुविधा भी ऑनलाइन की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार व तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। बताया कि पोर्टल लॉन्च होते ही नंदा गौरा योजना की धनराशि आरटीजीएस या डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
....
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगी कोरोना प्रोत्साहन राशि
कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है। इसे देखते हुए सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की गई थी। लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रोत्साहन राशि जारी करने की मांग कर रही हैं। इस मामले में उपनिदेशक महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास एसके सिंह ने बताया कि जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें