डॉ. संतोष कुमार का कहना है केवल चॉकलेट ही सीधे तौर पर बच्चों और किशोरों में डायबिटीज के लिए जिम्मेदार नहीं है। लेकिन चॉकलेट में मौजूद चीनी, कृत्रिम रंग और स्वाद स्वास्थ्य के नुकसानदायक होते हैं। चॉकलेट और फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से डायबिटीज का जोखिम बढ़ता है।
डायबिटीज के लक्षण
भूख और प्यास अधिक लगना, पेशाब अधिक होना, कमजोरी, अचानक वजन बढ़ना या कम होना, चिड़चिड़ापन, व्यवहार में बदलाव, आंखों में धुंधलापन, पेट दर्द, घावों का देरी से भरना।
डायबिटीज से बचाव
- दिनभर में पांच मौसमी फलों, दाल, अनाज, सब्जियों और कम वसा वाले दुग्ध उत्पादों का सेवन
- नियमित हल्का व्यायाम, सुबह और शाम की सैर
- वजन को नियंत्रित रखें
- टीवी, लैपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाइल और वीडियो गेम पर अधिक समय न बिताएं
- समय-समय पर चिकित्सक से जांच कराएं