फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः गढ़वाल में शराब बेचने वालों पर लगाएंगे बिच्छू घास

Sun, 16 Apr 2017 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर गढ़वाल
विज्ञापन
बिच्छू घास
विज्ञापन
उत्तराखंड में शराब के ठेके खोले जाने के विरुद्घ स्‍थानीय लोगों का प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीनगर स्थित गोतीर्थाश्रम के समीप शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने निर्णय लिया है कि शराब बेचने वालों पर बिच्छू घास लगाई जाएगी।
विज्ञापन

विरोध कर रही महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त कर कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों की शह पर शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद है। इसी लिए सब ने शराब के विरोध पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

शराब के विरुद्घ करेंगे जागरुक


स्‍थानीय महिलाओं ने निर्णय लिया है कि वे गोतीर्थाश्रम के आस-पास के सभी विद्यालयों में जाकर अभिभावकों व छात्रों को शराब के विरोध के प्रति जागरूक करेंगे। चेतावनी दी कि अगर शराब कारोबारी शराब बेचते हुए पाए गए तो बिच्छू घास लगाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें