उत्तराखंड में शराब के ठेके खोले जाने के विरुद्घ स्थानीय लोगों का प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीनगर स्थित गोतीर्थाश्रम के समीप शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने निर्णय लिया है कि शराब बेचने वालों पर बिच्छू घास लगाई जाएगी।
विरोध कर रही महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त कर कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों की शह पर शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद है। इसी लिए सब ने शराब के विरोध पर चुप्पी साधे हुए है।