फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा से जुड़े कार्यों में करेंगे सहयोग : जोशी

विज्ञापन
समारोह में संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
मसूरी। भारत विकास परिषद की मसूरी इकाई के अधिष्ठापन समारोह का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस मौके पर परिषद ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के गरीब और जरूरतमंद छात्रों की फीस के लिए 51 हजार रुपये भेंट किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत विकास परिषद के सदस्य समर्पण भाव से सेवा कार्य में जुटे हैं। उन्होंने समाज सेवा से जुड़े कार्यों में सहयोग की बात कही। इसके पहले अधिष्ठापन समारोह में परिषद के प्रांतीय महामंत्री जोगेंद्र कुमार मोगा ने नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष आलोक मेहरोत्रा, सचिव रमेश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, राजश्री रावत, वित्त सचिव चंद्र प्रकाश गोदियाल, महिला संयोजिका शशि रावत, जन संपर्क अधिकारी पुष्पा पडियार, सह सचिव नीति शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष भट्ट, कार्यालय सचिव प्रमोद भट्ट, संरक्षक मदन मोहन शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभासद मदन मोहन शर्मा, सविता कपूर, चंद्र गुप्त, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कुशाल सिंह राणा, मनोज रयाल, रमेश डिमरी, रणवीर सिंह, अनीता सक्सेना, निधि बहुगुणा, नागेंद्र उनियाल, बादल प्रकाश, मनोज खरोला, कपिल मलिक, राकेश रावत, शैलेंद्र कर्णवाल, स्मृति हरि, डीके जैन, रजनी एकांतस अनीता पुंडीर, नागेंद्र उनियाल, अरविंद सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें