फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी नगर पालिका बोर्ड बैठक में जमकर हुआ हंगामा, कुछ सभासदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार ,

विज्ञापन
मसूरी नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा करते सभासद। - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
मसूरी। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक काफी हंगामेदार रही। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर चहेते ठेकेदारों का लाभ पहुंचाने समेत कई आरोप लगा कर हंगामा किया। साथ ही बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका सभासद प्रताप पंवार ने कहा कि नगर पालिका बेलगाम हो चुकी है। पालिका में कोई काम करने को कोई तैयार नहीं है। छह महीने पहले हुए टेंडर को आज तक वर्क आर्डर नहीं मिले हैं। ऐसे में सदन में नए काम लेकर एजेंडा लाकर केवल दिखावा किया जा रहा है। सभासद जसबीर कौर ने कहा कि चार माह में कोई भी विकास का कार्य शहर में नहीं हुआ। शहर में पुश्ते गिर रहे हैं। तमाम सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, लेकिन काम की बजाय केवल बैठक का कोई फायदा नहीं है। इसके अलावा पालिका अध्यक्ष अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे है। सभासद गीता कुमाईं ने कहा कि पुराने पास हो चुके कार्यों के प्रस्ताव पर कोई अमल नहीं हो रहा है। वहीं प्रस्ताव रखने में पक्षपात किया जा रहा है। सभासद नंदलाल ने कहा कि पांच सभासद विकास कार्यों को लेकर एक साथ हैं। शहर में विकास कार्य तेजी के साथ चल रहे हैं, लेकिन कुछ सभासद विवाद कर रहे हैं। बैठक में सभासद दर्शन रावत, मनीषा खरोला, पंकज खत्री, गीता कुमाईं, आरती अग्रवाल, सरिता पंवार, जसबीर कौर, प्रताप पंवार, जसोदा शर्मा, ईओ आशुतोष सती, कुलदीप रौछेंला आदि शामिल रहे।
आय की कमी के बावजूद हो रहे कार्य
नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में पालिका की आय में भारी कमी आई है। पालिका के कई आय स्रोतों से पैसा नहीं आया है। इसकी वजह से कई कार्य नहीं हो पाए हैं। हर वार्ड में एक-एक करोड़ के बजट से कार्य हुए। इसके बावजूद भी कुछ सभासद विरोध कर रहे हैं। थोड़ी परेशानी है, लेकिन विकास कार्य नहीं हो रहे ये कहना गलत है। पालिका पार्किंग, झड़ीपानी फॉल का विकास, सफाई व्यवस्था, राजपूर ट्रेकिंग रूट, माल रोड का सौंदर्यीकरण, बारलोगंज में डिस्पेंसरी समेत तमाम विकास कार्य प्रगतिशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें