उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कोषाध्यक्ष मोहन काला की ओर से कमलेश्वर महादेव मंदिर मेें सहस्र कमल पूजन, भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बुधवार रात आठ बजे से जन कल्याण के लिए एक हजार ब्रह्म कमल चढ़ाए जाएंगे। रात 9 बजे से भजन एवं जागरण होगा। 18 नवंबर की सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक भंडारा चलेगा।
इस बार बैकुंठ चतुर्दशी मेला सिर्फ एक दिन का ही हो रहा है। इसमें भी कमलेश्वर महादेव मंदिर के समीप सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के मैदान में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या का आयोजन पालिकाध्यक्ष पूनम तिवाड़ी अपने निजी संसाधनों से वहन करेंगी। तिवाड़ी ने सरकार व प्रशासन पर बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन में सहयोग न करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि पहे पांच दिवसीय मेले की संस्तुति की गई थी। इसके अगले दिन 12 नवंबर को शहर के प्रबुद्धजनों, पांच नपा सभासदों, एसडीएम, सीओ व पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ बैठक हुई। इसमें सभी ने 17 नवंबर से बैकुंठ चतुर्दशी से पांच दिवसीय मेले के आयोजन पर सहमति जताई। लेकिन इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई सहयोग नहीं किया।