फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: मोरी के सौड़ गांव में आवासीय मकान में लगी आग, घर वालों ने भागकर बचाई जान

Wed, 17 Apr 2024 10:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

लकड़ी से बने मकान की रसोई से आग की लपटें व धुआं उठता दिखा। जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के सदस्यों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी की तहसील मोरी के ग्राम सौड़ में लकड़ी के एक आवासीय मकान में आग लग गई। इस दौरान घर में रखा सारा दैनिक जरूरत का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जन व पशुहानि नहीं हुई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम करीब आठ बजे भागीराम पुत्र पूर्णचंद के लकड़ी से बने मकान की रसोई से आग की लपटें व धुआं उठता दिखा। जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के सदस्यों ने भागकर जान बचाई।

Uttarakhand Forest Fire: लगातार धधक रहे जंगल, वन संपदा के साथ वन्य जीवों के लिए भी खतरा बन गई आग
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंश को भी किसी तरह बचाया गया। सूचना पर मोरी से अग्निशमन टीम मौके के लिए रवाना हुई। तब तक ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे। स्थानीय डॉ.श्याम लाल नौटियाल ने सिलेंडर में रिसाव को आग लगने का कारण बताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें