फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Weather: देर शाम बदला मौसम, देहरादून में बरसे मेघ, मसूरी में बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड

Mon, 19 Feb 2024 11:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी

सार

Uttarakhand Weather: बारिश और हल्के ओलों के बाद से मौसम में ठंड बढ़ गई। बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान गिरकर देर शाम को पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
विज्ञापन
मसूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में देर शाम मौसम बदला और राजधानी देहरादून में बारिश हुई। वहीं, मसूरी में ओलावृष्टि भी हुई। दून में सोमवार सुबह से मौसम बदला रहा। दोपहर कई बार हल्की बूंदाबांदी के बाद देर रात बारिश होने से ठंड बढ़ गई। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन


वहीं, मसूरी में दोपहर बाद शहर का मौसम बदल गया और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओले पड़े और मौसम में ठंड लौट आई। उधर, बारिश के बाद शहर के कैमल बैक क्षेत्र की बिजली गायब हो गई है। 

PHOTOS: औली समेत चारों धाम में हुई बर्फबारी...सफेद चादर में लिपटीं वादियां, मैदान में बारिश से बढ़ी ठंड
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश और हल्के ओलों के बाद से मौसम में ठंड बढ़ गई। बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान गिरकर देर शाम को पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शहर में आए पर्यटकों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी की। स्थानीय लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर में हुई बारिश ने स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ा दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें